देश की खबरें | स्मृति ईरानी की बेटी की राजस्थान के नागौर के किले में होगी शादी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान एक बार फिर से हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बनेगा जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शानेल नागौर के किले में बृहस्पतिवार को कनाडा में रहने वाले अधिवक्ता अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी ।

जोधपुर, आठ फरवरी राजस्थान एक बार फिर से हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बनेगा जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शानेल नागौर के किले में बृहस्पतिवार को कनाडा में रहने वाले अधिवक्ता अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी ।

इससे पहले, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर में एक निजी समारोह में शादी की थी । दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।

शानेल ईरानी का विवाह समारोह बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जोधपुर के निकट नागौर जिले में स्थित 16वीं सदी के खिमसर किले में होगा, जिसमें परिवार के सदस्य एवं करीबी मित्र शामिल होंगे।

बालू के टीलों से घिरा खिमसर किला अब प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके गजेंद्र सिंह खिमसर का धरोहर होटल है।

दुल्हन और उनके पिता जुबीन ईरानी मंगलवार को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, जबकि संसद का सत्र होने के कारण उनकी मां स्मृति ईरानी बुधवार सुबह जोधपुर पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से नागौर रवाना हो गयीं।

खिमसर किले के सूत्रों के मुताबिक मेहमानों की सूची किला प्रबंधन को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। शादी के समारोहों में केवल 50 सदस्यों को ही न्योता दिया गया है, जिनमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग हीं शामिल हैं।

शादी समारोह बुधवार को 'मेहंदी' और हल्दी लगाने जैसी रस्मों के साथ शुरू हुआ और रात के खाने के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा।

खिमसर किले के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शादी के कार्यक्रमों को लेकर किले में सभी इंतजाम कर लिए गए हैं । हम यहां आने वाले मेहमानों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

शानेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\