खेल की खबरें | फिर से आस्ट्रेलिया की कप्तानी करना चाहते हैं स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टीव स्मिथ ने कहा है कि अगर उन्हें फिर से मौका मिलता है तो वह आस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे।

सिडनी, 30 मार्च स्टीव स्मिथ ने कहा है कि अगर उन्हें फिर से मौका मिलता है तो वह आस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे।

स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इस कारण उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी।

स्मिथ ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ‘‘मैंने निश्चित तौर पर इस पर बहुत गहन विचार किया और अब मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं जहां मुझे फिर से मौका मिलता है तो उसके लिये उत्सुक रहूंगा। ’’

गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद टीम की हर हाल में जीत दर्ज करने के रवैये की समीक्षा की गयी। स्मिथ ने प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एशेज 2019 में अपनी टीम की जीत में मदद की लेकिन कप्तानी की चर्चा से दूर रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट आस्ट्रेलिया चाहता है और यह टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है तो निश्चित तौर पर इसमें मेरी दिलचस्पी होगी। ’’

स्मिथ ने कहा कि यह विवाद ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ा रहेगा लेकिन वह इसे फिर से कप्तानी संभालने की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम की कप्तानी करूं या न करूं मुझे केपटाउन की घटना के साथ जीना होगा। मैंने पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ सीखा है और एक इंसान के रूप में अधिक परिपक्व हुआ हूं। ’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता है तो उसे संभालने के लिये बेहतर स्थिति में रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तब भी टीम के कप्तान का उसी तरह से समर्थन जारी रखूंगा जैसे (टेस्ट कप्तान) टिम (पेन) और फिंची (वनडे कप्तान आरोन फिंच) का समर्थन करता रहा हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू