जरुरी जानकारी | ई-कॉमर्स मंचों की त्योहारी बिक्री में छोटे शहरों का रहा बड़ा योगदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स मंचों की हाल की त्योहारी सीजन की बिक्री में छोटे शहरों का दबदबा रहा। इन शहरों से लगभग 24,000 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जो मूल्य के लिहाज से कुल बाजार हिस्सेदारी का लगभग 60 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर ई-कॉमर्स मंचों की हाल की त्योहारी सीजन की बिक्री में छोटे शहरों का दबदबा रहा। इन शहरों से लगभग 24,000 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जो मूल्य के लिहाज से कुल बाजार हिस्सेदारी का लगभग 60 प्रतिशत है।

ये आंकड़े दरअसल हाल ही में हुई त्योहारी ‘सेल’ के हैं, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियों ने विभिन्न उत्पादों पर महत्वपूर्ण छूट की पेशकश की थी।

सलाहकार कंपनी रेडसीर स्ट्रैटजी के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनियों की पिछले साल हुई त्योहारी सीजन की बिक्री में मूल्य के लिहाज से लगभग 50 प्रतिशत योगदान के साथ दूसरी श्रेणी और उससे अगली श्रेणी के शहरों का योगदान महानगरों और पहली श्रेणी के शहरों के बराबर था।

सलाहकार कंपनी के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहारी बिक्री 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 40,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

फ्लिपकार्ट, अमेजन, मीशो और जियोमार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों की 30 सितंबर को समाप्त हुई त्योहारी सीजन की बिक्री के दौरान 60 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक दूसरी और आगे की श्रेणी के शहरों के थे।

मीशो के कारोबार अधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा, ‘‘मीशो की मूल्य पेशकश ने हमें दूसरी श्रेणी के बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम बनाया है और हमने देखा कि त्योहारी सीजन के दौरान भी यह जारी रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पांच दिन की त्योहारी बिक्री के दौरान लगभग 60 प्रतिशत ऑर्डर चौथी श्रेणी के बाजारों से प्राप्त हुए।’’

जियोमार्ट के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा कि मंच ने दूसरी श्रेणी और उसके बाद के शहरों से 60 प्रतिशत बिक्री दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now