जरुरी जानकारी | स्लॉट आवंटन का मुद्दा जल्द हल होने की उम्मीद: जेट एयरवेज के हितधारकों ने एनसीएलटी को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेट एयरवेज समाधान मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नियामक डीजीसीए और विजेता बोली लगाने वाले जालान- कालरॉक के गठबंधन समूह ने सोमवार को एनसीएलटी को बताया कि विमानन कंपनी को स्लॉट आवंटन का मुद्दा जल्द ही सुलझने की उम्मीद है।

मुंबई, पांच अप्रैल जेट एयरवेज समाधान मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नियामक डीजीसीए और विजेता बोली लगाने वाले जालान- कालरॉक के गठबंधन समूह ने सोमवार को एनसीएलटी को बताया कि विमानन कंपनी को स्लॉट आवंटन का मुद्दा जल्द ही सुलझने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में मामले की अगली सुनवाई अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होगी।

जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में परिचालन बंद कर दिया था और यह आईबीसी के तहत एक समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

मंत्रालय, डीजीसीए और जालान- कालरॉक के कंसोर्टियम का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ को बताया कि वे स्लॉट आवंटन के मुद्दे पर जल्द ही एक सौहार्दपूर्ण समाधान को लेकर आशावादी हैं।

उन्होंने कहा कि जेट एयरवेज के लिये बोली जीतने वालों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बीच दो बैठकें हो चुकीं हैं। जेट एयरवेज के लिये जीतने वाली बोली लगाने वाली कंपनियों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थिति कारोबारी मुरारी ला जालान और ब्रिटेन के कालरॉक कैपिटल के गठबंधन समूह ने लगाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\