जरुरी जानकारी | जेट एयरवेज के लिये ‘स्लॉट’ आबंटन मौजूदा नियमों से ही होगा : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कहा है कि लगभग दो वर्षों से दिवालिया समाधान के दौर से गुजर रही बंद पड़ी जेट एयरवेज हवाई अड्डों पर ‘स्लॉट’ के लिए ‘ऐतिहासिक’ आधार पर दावा नहीं कर सकती है और ‘स्लॉट’ का आवंटन मौजूदा दिशानिर्देशों पर आधारित होगा।

मुंबई, चार जून सरकार ने कहा है कि लगभग दो वर्षों से दिवालिया समाधान के दौर से गुजर रही बंद पड़ी जेट एयरवेज हवाई अड्डों पर ‘स्लॉट’ के लिए ‘ऐतिहासिक’ आधार पर दावा नहीं कर सकती है और ‘स्लॉट’ का आवंटन मौजूदा दिशानिर्देशों पर आधारित होगा।

नागर विमानन मंत्रालय और विमानन नियामक डीजीसीए ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को यह भी सूचित किया कि इस दलील पर मानदंड आधारित नहीं हो सकता कि एयरलाइन 25 साल परिचालन में रही है।

अप्रैल 2019 में परिचालन बंद करने वाली जेट एयरवेज ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। जालान कलरॉक समूह एयरलाइन के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है और समाधान योजना एनसीएलटी, मुंबई के समक्ष है।

एनसीएलटी ने जेट एयरवेज मामले पर शुक्रवार को सुनवाई स्थगित कर दी। अब आगे की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

पिछले सप्ताह, एनसीएलटी ने मंत्रालय तथा नागर विमानन महानिदेशालय को निर्देश दिया था कि वे हलफनामा देकर जेट एयरवेज के ‘स्लॉट’ के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

मंत्रालय और डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को जमा किये गये एक अन्य हलफनामे में कहा कि जेट एयरवेज ऐतिहासिक प्राथमिकता के आधार पर ‘स्लॉट’ आबंटन के लिए योग्य नहीं है और ‘स्लॉट’ आबंटन दिशानिर्देशों पर आधारित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\