खेल की खबरें | एसएलसी को बारिश के बावजूद प्रेमदासा स्टेडियम को सुपर चार, फाइनल के लिए तैयार करने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अगले एक पखवाड़े में यहां बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारी बुधवार को एशिया कप के सुपर चार मुकाबलों और फाइनल के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम को तैयार करने को लेकर आश्वस्त दिखे।

कोलंबो, छह सितंबर अगले एक पखवाड़े में यहां बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारी बुधवार को एशिया कप के सुपर चार मुकाबलों और फाइनल के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम को तैयार करने को लेकर आश्वस्त दिखे।

सुपर चार के श्रीलंका चरण की शुरुआत नौ सितंबर को मेजबान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के साथ होगी जिसके बाद 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

फाइनल यहां 17 सितंबर को खेला जाएगा।

एसएलसी के राष्ट्रीय क्यूरेटर (मैदान तैयार करने वाला अधिकारी) गोडफ्रे डबरेरा ने कहा, ‘‘हां, बारिश की भविष्यवाणी है। आज सुबह भी यहां बारिश हुई और इससे पिच और इसके आसपास के हिस्से थोड़े गीले हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आउटफील्ड पर भी काफी मात्रा में पानी गिरा है। लेकिन हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें समय पर मुकाबलों के लिए मैदान तैयार करने की भरोसा है।’’

इस तरह की अटकलें थी कि खराब मौसम के कारण सुपर चार मुकाबलों और फाइनल को कोलंबो से स्थानांतरित किया जाएगा लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पूर्व निर्धारित स्थलों पर भी मैच कराने का फैसला किया।

गोडफ्रे ने भरोसा जताया कि उनकी टीम किसी भी मैदान पर स्थिति को संभाल सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीनों शहरों (कोलंबो, पाल्लेकल और हंबनटोटा) में बारिश हो रही है लेकिन हमने लगभग 100 लोगों की टीम बनाई है जो तीनों स्थलों पर पिच तैयार कर रहे हैं।’’

क्यूरेटर ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि मैच यहीं होंगे इसलिए हम इसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। लेकिन मैं कह सकता हूं कि अगर जरूरत पड़ी तो तीनों स्थल मुकाबलों की मेजबानी कर सकते हैं।’’

गोडफ्रे ने कहा कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने निजी तौर पर तीनों स्थलों का दौरा किया है।

क्यूरटर ने कहा कि उन्हें मैच से पहले बारिश से उतनी समस्या नहीं होती जितनी मैच के दौरान बारिश से होती है।

गोडफ्रे ने कहा कि अगर मौसम विभाग समय रहते भविष्यवाणी की जानकारी देता तो उन्हें मदद मिलती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड