जरुरी जानकारी | उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन को 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति करेगी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के बीकानेर की 1,000 मेगावाट क्षमता की परियोजना से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के बीकानेर की 1,000 मेगावाट क्षमता की परियोजना से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

सरकारी स्वामित्व वाली एसजेवीएन ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से यूपीसीएल के साथ बिजली उपयोग समझौते (पीयूए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि सौर परियोजना एसजेवीएन द्वारा राजस्थान में एसजीईएल के माध्यम से इरेडा की (भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी) की सीपीएसयू योजना के तहत विकसित की जा रही है।

निर्माणाधीन परियोजना की विकास लागत 5,491 करोड़ रुपये है। इसके अप्रैल 2024 तक इसके चालू होने की योजना है।

परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग सरकारी संस्थाओं द्वारा सीधे या वितरण कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\