देश की खबरें | गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में छठे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) लगातार छठे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह ‘खराब’ थी। यह जानकारी एक सरकारी एजेंसी द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े से मिली।

नोएडा (उप्र), 20 फरवरी गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) लगातार छठे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह ‘खराब’ थी। यह जानकारी एक सरकारी एजेंसी द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा दर्ज किये गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी दिल्ली से लगे इन पांच स्थानों की हवा में बने रहे।

सूचकांक के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे 24 घंटे की एक्यूआई गाजियाबाद में 336, ग्रेटर नोएडा में 324, नोएडा में 269, फरीदाबाद में 248 और गुरुग्राम में 258 था।

सीपीसीबी के अनुसार ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी के एक्यूआई में लंबे समय तक रहने से लोगों के श्वसन संबंधी बीमारी का कारण बन सकता है, जबकि ‘‘खराब’’ एक्यूआई में लंबे समय तक रहने से ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 352, नोएडा में 324, ग्रेटर नोएडा में 304, फरीदाबाद में 288 और गुरुग्राम में 338 था।

प्रत्येक शहर के लिए एक्यूआई वहां के सभी निगरानी स्टेशनों के औसत पर आधारित है।

ऐप के मुताबिक, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में ऐसे चार स्टेशन हैं जबकि ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में दो-दो स्टेशन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी