देश की खबरें | जोधपुर में निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, 10 नवंबर राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि कुछ और श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है और तलाशी तथा बचाव अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: बिहार के महराजगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय शंकर चुनाव जीते.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना में लोगों के निधन पर शोक जताया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उमेश ओझा ने बताया कि घटना बासनी औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 की है।

यह भी पढ़े | RJD के दावों पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा-वोटों की गिनती में नहीं हुई कोई धांधली: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘शाम को 5.30 से 6 बजे के बीच फैक्टरी की एक दीवार अचानक गिर गई। जोरदार आवाज हुई और करीब 15 श्रमिक मलबे में दब गए।’’

ओझा ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान मलबे से छह श्रमिकों के शव निकाले गए। घायल हुए दस मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनका उपचार मथुरा दास माथुर अस्पताल और एम्स में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से कुछ अन्य जिलों से आये बताये गए हैं।

ओझा ने कहा, ‘‘हम ठेकेदार की तरफ से किसी तरह की लापरवाही के संबंध में भी मामले को देखेंगे और उसके हिसाब से मामला दर्ज करेंगे।’’

रात में तलाश अभियान के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

गहलोत ने हिंदी में ट्वीट किया कि श्रमिकों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मामले की जांच जोधपुर के संभागीय आयुक्त को सौंप दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\