देश की खबरें | सूरत शहर में छह मंजिला इमारत ढही, मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई, जिसके बाद कम से कम चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सूरत, छह जुलाई गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई, जिसके बाद कम से कम चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सूरत के जिलाधिकारी सौरभ पारधी ने बताया कि मलबे से एक महिला को जीवित बचा लिया गया है, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से तलाश व बचाव अभियान जारी है क्योंकि स्थानीय लोगों का दावा है कि चार से पांच लोग अब भी फंसे हो सकते हैं।

पारधी ने कहा, "शहर के पाल इलाके में दोपहर के समय छह मंजिला इमारत ढह गई। हमें पता चला है कि इमारत में चार से पांच फ्लैट में लोग रहते हैं। एक महिला को बचा लिया गया है। चार से पांच लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से तलाश व बचाव अभियान जारी है। हमें उम्मीद है कि कुछ घंटे में अभियान खत्म हो जाएगा।"

बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने पुष्टि की कि बचाव प्रयासों की शुरुआत में फंसे हुए लोगों की आवाज सुनी गईं। उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इमारत में लगभग पांच फ्लैट में लोग रहते हैं, जिनमें से अधिकतर इस क्षेत्र में कारखानों में काम करते हैं।

गहलोत ने बताया, "जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमने अंदर फंसे लोगों की आवाज सुनीं। हमने मलबे से एक महिला को जिंदा निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हमें संदेह है कि करीब पांच लोग अब भी फंसे हुए हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी