विदेश की खबरें | म्यांमा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों में मृतकों की संख्या के बारे में यह जानकारी दी गई है।

सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों में मृतकों की संख्या के बारे में यह जानकारी दी गई है।

कई शहरों से प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की खबरें मिली हैं लेकिन स्वतंत्र तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां छोड़ने के साथ आग्नेयास्त्रों का भी इस्तेमाल किया।

मिंगयान में प्रदर्शन में एक 14 वर्षीय लड़के की मौत की खबर मिली है। बाद में गोलीबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। अन्य जगहों से चार और लोगों की मौत की सूचना मिली है।

म्यांमा में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग, आंग सान सू ची समेत अन्य नेताओं को रिहा किए जाने की मांग कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि रविवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 18 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी।

हिंसा बढ़ने के बीच म्यांमा में राजनीतिक संकट के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को म्यांमा के मामले पर बैठक होने की संभावना है। ब्रिटेन ने इस बैठक का अनुरोध किया है।

हालांकि, म्यांमा के खिलाफ किसी समन्वित कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद के दो स्थायी सदस्य चीन और रूस वीटो लगा सकते हैं। कुछ देशों ने म्यांमा पर प्रतिबंध लगाए हैं जबकि कुछ देश प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\