देश की खबरें | बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय में छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक करीब 200 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल के बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक करीब 200 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि लेक पुलिस थाने में तैनात पांच पुलिस कर्मी और बिधाननगनर पुलिस आयुक्तालय में तैनात एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद इमारत को सैनिटाइज किया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 613 नए मामले आए सामने, 26 की मौत, 1497 डिस्चार्ज.

उन्होंने बताया कि उनके सम्पर्क में आए सभी पुलिस कर्मियों को पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनके सम्पर्क में आए पुलिस कर्मियों की भी जांच की जाएगी। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान हाई कोर्ट ने कांग्रेस के साथ 6 BSP विधायकों के विलय के खिलाफ BJP द्वारा दायर याचिका को किया खारिज: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, बांकुड़ा जिले के उंडा पुलिस थाने के भी तीन पुलिस कर्मियों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि आसनसोल के पुलिस कमिश्नर- दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुकेश जैन भी कुछ दिन पहले वायरस की चपेट में आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now