देश की खबरें | झारखंड में सेप्टिक टैंक में उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर जिले में रविवार को एक सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई।
देवघर, नौ अगस्त झारखंड के देवघर जिले में रविवार को एक सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि जिले के देवीपुर गांव मे रविवार सुबह एक व्यक्ति के घर में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए गोविंद मांझी (53) और तीलू मूर्मू (24) नाम के दो मजदूर इसमें उतरे थे। जब वे नहीं लौटे तो घर के मालिक राजेश बरनवाल के दो भाई ब्रजेश (54) और मिथिलेश (43) टैंक में उतरे।
यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 507 नए मरीज पाए गए: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने बताया कि उन चारों के नहीं लौटने पर बारी-बारी से घर के मालिक के दोनों बेटे टैंक के अंदर गए। दोनों की उम्र 20-30 वर्ष के बीच थी।
पांडेय ने कहा कि उनमें से किसी ने भी सुरक्षात्मक पोशाक नहीं पहनी थी।
पांडेय ने कहा, ‘‘स्थानीय ग्रामीणों ने टैंक को खोला तो सभी छह अचेतावस्था में मिले। उन सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी छह लोगों की टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई।’’
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)