देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संख्या 663 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के छह नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है।

शिमला, 21 जून हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के छह नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमन ने बताया कि नए मामलों में से तीन सोलन और दो सिरमौर से हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: आंध्र प्रदेश में COVID-19 के 477 नए मरीज, कुल संख्या 8,929 हुई.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक सात लोग की मौत हुई है।

धीमन ने बताया कि रविवार को चंबा के एक कोविड-19 मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में एक दिन में सबसे अधिक 2532 नए मामले पाए गए, 53 की मौत: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अभी तक 406 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 11 लोग राज्य छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं।

राज्य में फिलहाल 237 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू