देश की खबरें | अमरोहा में रातभर में छह और गायों की मृत्यु, मृत गायों की संख्या 60 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल में पिछले 24 घंटों में और छह गायों की मौत होने के कारण ही शुक्रवार को मृत गायों की संख्या 60 पहुंच गई।

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), पांच अगस्त जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल में पिछले 24 घंटों में और छह गायों की मौत होने के कारण ही शुक्रवार को मृत गायों की संख्या 60 पहुंच गई।

गायों की मृत्यु की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया था और पशुपालन मंत्री धरम पाल सिंह को अमरोहा पहुंचने का निर्देश दिया था।

मंत्री धरम पाल सिंह और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईवीआरआई से पशु विशेषज्ञ और जिला के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद थे।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम को गो आश्रय स्थल पर चारा खाने के बाद गायें बीमार पड़ गई और शुक्रवार सुबह तक 60 गायों की मौत हो चुकी है। इस आश्रय स्थल में 180 से अधिक गायें हैं।

मंत्री धरम पाल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुरादाबाद क्षेत्र सहित एक तीन सदस्यीय कमेटी को इस मामले की जांच सौंपी गयी है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जिलाधिकारी के मुताबिक, ‘‘गो आश्रय स्थल ने ताहिर नाम के व्यक्ति से चारा खरीदा था। ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आश्रय स्थल के प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।”

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं और पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू