देश की खबरें | कार की चपेट में आये छह मजदूर, एक की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र क्षेत्र के सेक्टर-83 में शनिवार देर रात को कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 26 नवंबर नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र क्षेत्र के सेक्टर-83 में शनिवार देर रात को कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में काम समाप्त कर सीतापुर जनपद के इस्लाम, इस्लामुद्दीन, इमामुद्दीन,तौसीफ, शईक और तालिब अपने-अपने कमरे की तरफ लौट रहे थे , उसी दौरान रात करीब एक बजे एप्पल कंपनी के पास सामने से आ रही तेज एक रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में इस्लाम (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते तीन घायलों को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि दो घायलों को हादसे के दौरान मामूली चोट आई है।

तिवारी ने बताया कि इस्लामुद्दीन, इमामुद्दीन और तौसीफ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

उन्होंने बताया कि इन तीनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है तथा घायलों और मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now