विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्लाईमाउथ शहर में गोलीबारी में छह लोगों की मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है।

लंदन, 13 अगस्त दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है।

डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि शहर के कीहेम इलाके में दो महिलाएं और दो पुरुष मृत मिले और एक अन्य घायल महिला की अस्पताल में मृत्यु हो गयी। माना जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में इन सभी को गोली लगी।

समझा जाता है कि संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी के दौरान खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय तौर पर उसे जेक डेविसन के नाम से जाना जाता था।

पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पुलिस के बयान के अनुसार, ‘‘डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस इस बात पर जोर देना चाहेगी कि यह आतंकवाद से जुड़ी घटना नहीं लगती। इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और पुलिस घटना के सिलसिले में अन्य किसी की तलाश नहीं कर रही।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी संवेदनाएं प्लाईमाउथ में कल रात की भयावह घटना में मारे गये लोगों के परिजनों और मित्रों के साथ हैं।’’

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘प्लाईमाउथ की घटना स्तब्ध करने वाली है और मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। मैंने प्रमुख कांस्टेबल से बात की और अपनी ओर से पूरा सहयोग जताया। मेरा सभी से अनुरोध है कि शांत रहें, पुलिस की सलाह मानें और आपात सेवाओं को अपना काम करने दें।’’

प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहुत भयावह है।”

हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\