विदेश की खबरें | छह भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. छह भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, चार जनवरी छह भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

ऐसा पहली बार है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप शपथ ली है, इनमें डॉ. अमी बेरी, सुहास सुब्रमण्यन, श्री थानेदार, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं।

सांसद डॉ. अमी बेरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘जब 12 साल पहले मैंने पहली बार शपथ ली थी तब मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय का एकमात्र सांसद था और अमेरिकी इतिहास में तीसरा। अब हम छह हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अमेरिकी संसद में हमारे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ेगी।’’

बेरा ने कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार शपथ ली है। उन्होंने सभी छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

प्रतिनिधि सभा के सदस्य के तौर पर सुहास सुब्रमण्यन ने पहली बार शपथ ली।

सुब्रमण्यन ने अपने परिवार और ‘हाउस स्पीकर’ माइक जॉनसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘काम का पहला दिन। अमेरिकी संसद में शपथ लेने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’

वहीं खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल तीनों ने लगातार पांचवीं बार शपथ ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी