देश की खबरें | छह प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं को इंफोसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)
(फोटो के साथ)
बेंगलुरु, सात जनवरी इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने शनिवार को यहां एक समारोह में छह अलग-अलग श्रेणियों में शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंफोसिस पुरस्कार-2022 के विजेताओं को सम्मानित किया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वालों में इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान में सुमन चक्रवर्ती, मानविकी में सुधीर कृष्णास्वामी, जीव विज्ञान में विदिता वैद्य, गणितीय विज्ञान में महेश काकड़े, भौतिक विज्ञान में निसीम कानेकर और सामाजिक विज्ञान में रोहिणी पांडे शामिल हैं।
इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि विजेताओं द्वारा किए गए शोध कार्य का सुलभ स्वास्थ्य देखभाल और निदान, समावेशी आर्थिक एवं सामाजिक नीति डिजाइन, हमारे मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर समझ के अलावा भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक राजनीति की रक्षा कैसे करता है, के क्षेत्रों में संभावित प्रभाव पड़ता है।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर शफी गोल्डवेसर द्वारा पुरस्कार विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इंफोसिस साइंस फाउंडेशन के अध्यक्ष के गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने भारत और दुनिया के विकास के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को उजागर करने के लिए इंफोसिस पुरस्कार की स्थापना की है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)