खेल की खबरें | बायो बबल के कथित उल्लंघन पर इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉ पर छह दिन का प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉ पर टी20 विश्व कप में बायो बबल के कथित उल्लंघन के कारण छह दिन का प्रतिबंध लगा दिया गया है और वह पृथकवास में हैं ।

लंदन, दो नवंबर इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉ पर टी20 विश्व कप में बायो बबल के कथित उल्लंघन के कारण छह दिन का प्रतिबंध लगा दिया गया है और वह पृथकवास में हैं ।

‘द डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार डरहम के पूर्व बल्लेबाज और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों में से एक गॉ को आईसीसी की जैव सुरक्षा समिति ने यूएई में कोरोना बायो बबल के उल्लंघन का दोषी पाया ।

गॉ अपने होटल से टूर्नामेंट के बायो बबल के बाहर कुछ व्यक्तियों से मिलने बिना बताये चले गए थे ।

आईसीसी के प्रवक्ता के हवाले से अखबार ने कहा ,‘‘ जैव सुरक्षा सलाहकार समिति ने अंपायर माइकल गॉ को कोरोना जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण छह दिन पृथकवास में रहने को कहा है ।’’

गॉ को रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में हुए मैच की अंपायरिंग करनी थी लेकिन उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के मराइस एरास्मस ने ली ।

अब वह होटल के कमरे में हैं और हर दूसरे दिन उनकी जांच हो रही है । छह दिन का पृथकवास पूरा होने और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही वह अंपायरिंग कर सकेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\