देश की खबरें | झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका और गोड्डा जिलों में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दुमका/गोड्डा (झारखंड), 13 अगस्त झारखंड के दुमका और गोड्डा जिलों में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में चार बच्चे तालाब में डूब गये, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब चारों बच्चे तालाब में नहा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तनुश्री (10), सुजन कुमारी (12), नंदिनी कुमारी (10) और कुंदन कुमार (12) के रूप में की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे पिंडरा के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘पथरिया गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत की खबर से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख के इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।’’

अधिकारियों ने बताया कि गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना के वक्त रेहान अंसारी और तौफीक अंसारी धान के खेत में खेल रहे थे। दोनों आठ साल के थे।

गोड्डा के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) एस तिवारी ने बताया, ‘‘बच्चे खेलते समय अचानक गड्ढे में गिर गए और डूब गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\