देश की खबरें | राजस्थान में दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार नामजद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

जयपुर, 27 सितंबर राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो युवकों के साथ कथित मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार नामजद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को यादव मोहल्ला निवासी राहुल और कृष्णा की, मोहल्ले के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी जिससे दोनों युवक चोटिल हो गये थे।

उन्होंने बताया कि मारपीट से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिये थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। इलाके में शांति बनाये रखने के लिये अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीडित युवकों के परिजनों की ओर से बृहस्पतिवार को चार नामजद और दो अन्य के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और मारपीट, हमले संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया दर्ज शिकायत के आधार पर मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल