देश की खबरें | मणिपुर के दो जिलों में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इन जिलों में एक दिन पहले कर्फ्यू लगाया गया था।

इंफाल, 22 सितंबर मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इन जिलों में एक दिन पहले कर्फ्यू लगाया गया था।

बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों में हंगामा करते हुए उन पांच युवकों की रिहाई की मांग की, जिन्हें अत्याधुनिक हथियार रखने और सेना की वर्दी से मिलती-जुलती वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

इंफाल ईस्ट जिले के पोरोम्पैट और हीनगांग और इंफाल वेस्ट जिले के सिंगजामेई और क्वाकीथेल में प्रदर्शनकारियों के पुलिस थानों पर हमले के प्रयास के बाद त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के कर्मियों सहित सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिसके बाद 30 से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया।

प्रशासन ने नगरपालिका, बिजली, स्वास्थ्य, पीएचईडी विभाग के अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और हवाईअड्डे जाने वाले विमान यात्रियों को कर्फ्यू से छूट दी है।

थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों सहित इंफाल घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई ताकि आम लोग दवाएं और खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।

थौबल जिले में सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक और बिष्णुपुर में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला