देश की खबरें | शिअद नेता बिक्रम मजीठिया से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही एसआईटी पुनगर्ठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का पुनर्गठन किया है।

चंडीगढ़, 21 मई पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का पुनर्गठन किया है।

पूर्व मंत्री मजीठिया पर 20 दिसंबर, 2021 को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह छीना अब सतर्कता ब्यूरो के निदेशक राहुल एस. के स्थान पर एसआईटी का नेतृत्व करेंगे।

आदेश में कहा गया, ‘‘सतर्कता ब्यूरो का हिस्सा होने के नाते राहुल एस. बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार के मामलों की निगरानी कर रहे हैं, जिसके चलते उक्त एसआईटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है ताकि इस महत्वपूर्ण मादक पदार्थ मामले की जांच पर आवश्यक ध्यान दिया जा सके।’’

इसमें कहा गया है कि एसआईटी के अन्य सदस्य वही रहेंगे।

एसआईटी के अन्य सदस्यों में सहायक महानिरीक्षक रंजीत सिंह ढिल्लों और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रघबीर सिंह और अमरप्रीत सिंह शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड