देश की खबरें | अंजलि अंबिगेरा की हत्या से दुखी बहन ने किया आत्महत्या का प्रयास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंजलि अंबिगेरा की चार दिन पहले हुई नृशंस हत्या से दुखी उसकी बहन यशोदा अंबिगेरा ने आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी दादी गंगम्मा अंबिगेरा ने यह जानकारी दी।
हुबली (कर्नाटक), 19 मई अंजलि अंबिगेरा की चार दिन पहले हुई नृशंस हत्या से दुखी उसकी बहन यशोदा अंबिगेरा ने आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी दादी गंगम्मा अंबिगेरा ने यह जानकारी दी।
गंगम्मा ने पत्रकारों से कहा कि अंजलि की कमी महसूस कर रही यशोदा ने फिनाइल पी ली।
अंजलि की उसके पड़ोसी गिरीश सावंत ने 15 मई को चाकू मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि अंजलि ने शादी के उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।
गंगम्मा ने कहा कि यशोदा इसलिए भी दुखी थी क्योंकि उसे लगता था कि उसकी बहन को न्याय नहीं मिलेगा, क्योंकि गिरफ्तार आरोपी गिरीश सावंत को पुलिस हिरासत में "सुविधाएं मिल रही हैं।’’
उन्होंने कहा, "यशोदा इस बात से परेशान थी कि उसकी बहन को न्याय नहीं मिल रहा है और उसका हत्यारा आराम का जीवन जी रहा है और उसे अस्पताल में अच्छा इलाज मिल रहा था। इसी वजह से उसने फिनाइल पी ली। अब वह ठीक है।"
उन्होंने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की।
इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है।
कर्नाटक के विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया, "बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण हत्यारों को मौज-मस्ती का मौका मिल रहा है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)