देश की खबरें | दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कहा कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाये ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कहा कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाये ।

इससे एक दिन पहले बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में होटल और साप्ताहिक बाजार पुनः खोलने के अरविंद केजरीवाल सरकार के निर्णय को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि कोविड-19 से उपजी स्थिति ‘चिंताजनक’ बनी हुई है और खतरा टला नहीं है।

यह भी पढ़े | सीडीएस बिपिन रावत ने नई शिक्षा नीति को सराहा, कहा- इससे सशस्त्र बलों को सैनिकों की पहचान करने में मिलेगी मदद.

हिंदी में लिखे गए पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार होटल और साप्ताहिक बाजार को खोलने के प्रस्ताव को मंगलवार को दोबारा उप राज्यपाल के पास भेजेगी।

सिसोदिया ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि आप उप राज्यपाल को प्रस्ताव अस्वीकार न करने को कहें। व्यापारी जब व्यापार शुरू करेंगे, तो रोजगार उत्पन्न होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।”

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में आज COVID-19 के 193 नए मामले सामने आए, 1 की मौत : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनलॉक के तीसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को शहर में होटलों को खोलने और सड़क पर सामान बेचने वालों को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लगने वाले रात्रि कर्फ्यू का पालन करते हुए काम शुरु करने की अनुमति दी ।

अपने पत्र में सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर “दोहरी नीति” अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों सहित पूरे देश में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। यह हमारी समझ से परे है कि दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार बंद रख कर केंद्र सरकार क्या करना चाहती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\