देश की खबरें | सिसोदिया ने चलित संगीत कक्षा, रिकॉर्डिंग स्टूडियो की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक चलित संगीत कक्षा और रिकॉर्डिंग स्टूडियो की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों के बच्चों को संगीत में उनके जुनून को आगे बढ़ाने में सहायता करना है।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक चलित संगीत कक्षा और रिकॉर्डिंग स्टूडियो की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों के बच्चों को संगीत में उनके जुनून को आगे बढ़ाने में सहायता करना है।

दिल्ली सरकार ने दावा किया कि यह भारत की पहली ‘मोबाइल संगीत बस’ है, और इन क्षेत्रों में स्थायी करियर बनाने में मदद करने के लिए बच्चों को ‘ऑडियो प्रोडक्शन’ और फिल्म निर्माण सहित मीडिया-आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित करना है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना से 5,000 बच्चों को लाभ पहुंचने की संभावना है।

शिक्षामंत्री का प्रभार भी संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि बच्चों को अब संगीत सीखने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि संगीत उन तक पहुंचेगा।

एक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना के तहत, एक बस को चलती संगीत कक्षा, एक उच्च गुणवत्ता वाले संगीत रिकॉर्डिंग स्टूडियो और एक प्रदर्शन मंच में बदल दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यह ‘मोबाइल म्यूजिक बस’ दिल्ली में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कम आय वाले समुदायों के 5,000 बच्चों तक पहुंचेगी, ताकि प्रशिक्षित लोगों द्वारा आयोजित नियमित कार्यशालाओं के माध्यम से संगीत के माध्यम से सीखने में सक्षम बनाया जा सके।

इसमें कहा गया है कि ‘म्यूजिक बस स्टूडियो’ एक स्मार्ट टीवी से भी लैस है जिसका इस्तेमाल सामाजिक-भावनात्मक स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर डिजिटल शैक्षिक संगीत वीडियो साझा करने के लिए किया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि हर परिवार चाहता है कि उसके बच्चे में कोई न कोई कलात्मक प्रतिभा हो, लेकिन जब बच्चा उस कला को अपना जुनून बनाना चाहता है तो उसे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड