देश की खबरें | सिसोदिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल शिक्षकों पर हमले रोकने के उपायों पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्कूली शिक्षकों पर हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्कूली शिक्षकों पर हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
यह बैठक पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में बृहस्पतिवार को एक सरकारी स्कूल के अंदर एक छात्र द्वारा 29 वर्षीय एक शिक्षक को कथित रूप से चाकू मार देने के मद्देनजर की गई।
सिसोदिया ने कहा कि प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से सुझाव लिए जाने चाहिए तथा शिक्षकों पर इस तरह के हमलों को रोकने के लिए एक नीति होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई और शिक्षकों पर इस तरह के हमलों को रोकने के लिए नीति बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से सुझाव लिए जाएंगे।”
पुलिस ने बताया कि जिस शिक्षक पर बृहस्पतिवार को हमला किया गया था, उसकी पहचान भूदेव के रूप में हुई है। वह स्कूल में शारीरिक शिक्षा (फिज़िकल एजुकेशन) के अध्यापक हैं। अठारह वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने पूर्व में आरोपी छात्र को स्कूल यूनिफॉर्म ठीक से नहीं पहनने को लेकर डांटा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)