विदेश की खबरें | उत्तरी इजराइल में सायरनों ने लेबनान की ओर से हमले की चेतावनी दी : इजराइली सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनान सीमा के निकट गोलन हाइट्स और अपर गलीली में दोपहर से पहले सायरनों की आवाज सुनाई दी है।
सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनान सीमा के निकट गोलन हाइट्स और अपर गलीली में दोपहर से पहले सायरनों की आवाज सुनाई दी है।
सीमा पर कई दिन से जारी गोलीबारी के बाद यह खबर आई है। इस दौरान इजराइल की ओर से हवाई हमले भी किये गए हैं। बीती रात भी इजराइल की ओर से हवाई हमले किये जाने की खबर मिली है।
हिज्बुल्ला के अल-मनार टीवी ने खबर दी कि गोलन हाइट्स से सटे विवादित चीबा फार्म्स इलाके में इजराइली सेना के ठिकानों की ओर पांच रॉकेट दागे गए हैं। ये रॉकेट दक्षिण लेबनान की ओर से बरसाए गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)