T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे सिराज, शमी और शार्दुल

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे जबकि दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर : तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे जबकि दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. चाहर स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल थे और माना जा रहा था जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन पता चला है उनकी पीठ की चोट को ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘ दीपक को फिट होने में कुछ समय लगेगा. उनका पीठ दर्द फिर से उभर गया है.

उनका टखना ठीक है और उसमें कोई समस्या नहीं है. इसलिए बीसीसीआई तीन खिलाड़ियों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है.’’ चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में हिस्सा लिया था लेकिन पीठ दर्द उबरने के कारण वह वनडे श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे. वह उपचार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चले गए थे.

भारत के पास जसप्रीत बुमराह की जगह नए खिलाड़ी का चयन करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है और इसलिए टीम प्रबंधन इन तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस का आकलन करना चाहता है. सही समय पर आस्ट्रेलिया पहुंचने से उन्हें वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में भी मदद मिलेगी ताकि जब उनकी जरूरत पड़े तो वह खेलने के लिए तैयार रहें. यह भी पढ़ें : South Africa Vs India: दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी काफी थके हुए थे – कोच मार्क बाउचर

शमी अपने अनुभव के कारण टीम में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. सिराज ने तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे. इनमें से तीन विकेट उन्होंने रांची में दूसरे वनडे में हासिल किए थे. शार्दुल अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण दावेदार हैं लेकिन उनके स्टैंडबाय सूची में ही रहने की संभावना है. रवि बिश्नोई और श्रेयस अय्यर की फिलहाल ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे के बाद ये धुरंधर भारतीय क्रिकेटर भी जल्द कह सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

Indian Cricketers Retirement: 2026 खत्म होने से पहले संन्यास ले सकते हैं ये धुरंधर भारतीय क्रिकेटर, रोहित शर्मा समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड