देश की खबरें | गायक बादशाह ने हनी सिंह के साथ अपने मनमुटाव को देहरादून के कार्यक्रम में किया खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गायक बादशाह ने अपने समकालीन हनी सिंह के साथ लंबे समय से जारी मनमुटाव को देहरादून के एक कार्यक्रम में सार्वजनक रूप से खत्म कर दिया।

नयी दिल्ली, 25 मई गायक बादशाह ने अपने समकालीन हनी सिंह के साथ लंबे समय से जारी मनमुटाव को देहरादून के एक कार्यक्रम में सार्वजनक रूप से खत्म कर दिया।

बादशाह (38) ने शुक्रवार को देहरादून में ‘ग्राफेस्ट 2024’ में अपनी प्रस्तुति के दौरान कहा कि वह आगे बढ़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जीवन में एक ऐसा समय था जहां मेरे मन में एक व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या थी और अब, मैं कहना चाहता हूं - उस ईर्ष्या को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाओ - और वह हनी सिंह हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ गलतफहमी की वजह से मैं नाखुश था लेकिन मैंने महसूस किया कि जब हम साथ थे, ‘जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत थे। आज, मैं सबसे केवल यही कहना चाहता हूं कि मैं उस वक्त को पीछे छोड़ चुका हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

सिंह (41) ने अभी बादशाह के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बादशाह और सिंह देश के शीर्ष रैपर समझे जाते हैं और बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैं। दोनों कलाकारों ने रैप बैंड ‘माफिया मुंडीर’ के तहत एक साथ शुरुआत की थी और इस बैंड में इक्का, लिल गोलू और रफ्तार भी थे।

इस बैंड ने ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार बुरी’, और ‘दिल्ली की दीवाने’ जैसे कई हिट गीत दिये।

सार्वजनिक रूप से मनमुटाव होने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली और सोशल मीडिया पर वे एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\