खेल की खबरें | सिंधू सेमीफाइनल में , लक्ष्य फ्रेंच ओपन से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गए ।

पेरिस, 29 अक्टूबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गए ।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21 . 14, 21 . 14 से हराया । इसके साथ ही उनके खिलाफ सिंधू का जीत का रिकॉर्ड भी 14 . 1 हो गया ।

इससे पहले दूसरे दौर में उन्होंने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन को 21-19, 21-9 से हराया था। यह मैच 37 मिनट तक चला।

सिंधू का सामना अब जापान की सायाका ताकाहाशी से होगा ।

वहीं लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में कोरिया के हियो क्वांगी से 17 . 21, 15 . 21 से हार गए ।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता पुरुष युगल जोड़ी ने भी हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 15-21, 21-10, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भारतीय जोड़ी अब आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से भिड़ेगी।

पुरुष एकल में सौरभ वर्मा हालांकि दूसरे दौर में जापान के केंटा निशिमोतो से 12-21, 9-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\