खेल की खबरें | सिंधू सेमीफाइनल में, आकर्षि का राष्ट्रमंडल खेलों में अभियान खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधू ने राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की गोह वेई जिन को हराकर शनिवार को सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

बर्मिंघम, छह अगस्त दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधू ने राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की गोह वेई जिन को हराकर शनिवार को सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज गोह पर 19-21, 21-14, 21-18 से जीत दर्ज की।

युवा खिलाड़ी आकर्षि कश्यप का राष्ट्रमंडल खेलों का अभियान हालांकि खत्म हो गया। अंतिम आठ मुकाबले में 2014 और 2018 की क्रमश: रजत और कांस्य पदक विजेता स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मोर ने भारतीय खिलाड़ी को आसानी से 21-10, 21-7 से पराजित किया।

इन खेलों के पिछले दो सत्र में कांस्य और रजत पदक जीत चुकी सिंधू की गोह पर यह लगातार तीसरी जीत है। राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के महिला एकल में गोह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी जो इस मुकाबले में भी जारी रही।

गोह ने आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ी को एक बार फिर से चौका दिया। सिंधू ने हालांकि इसके बाद अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और जीत दर्ज की।

पहले गेम को गंवाने के बाद 27 साल की हैदराबाद की खिलाड़ी ने लय हासिल की। दूसरे गेम में ब्रेक के समय तीन अंक की बढ़त कायम की।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज सिंधू ने अपनी बढ़त को 19-14 तक ले गयी और फिर लगातार दो अंक जुटाकर दूसरा गेम अपने नाम किया।

निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों का स्कोर एक समय 6-6 था जिसके बाद सिंधू ने दो अंक लेकर बढ़त कायम की लेकिन गोह लगातार तीन अंक बनाकर आगे निकल गयी।

ब्रेक के समय सिंधू के पास एक अंक की बढ़त थी। दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान बॉडी स्मैश सहित कई करारे शॉट लगाये।

गोह ने हालांकि इसके बाद वापसी की लेकिन सिंधू ने तीन मैच प्वाइंट में से दूसरे मौके को भुनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\