खेल की खबरें | सिमरनजीत, स्वीटी, पूजा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुकी सिमरनजीत कौर ने मंगलवार को यहां 60 किग्रा भार वर्ग में मनीषा मौन पर करीबी अंतर से जीत दर्ज करके राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

ग्रेटर नोएडा, 26 दिसंबर तोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुकी सिमरनजीत कौर ने मंगलवार को यहां 60 किग्रा भार वर्ग में मनीषा मौन पर करीबी अंतर से जीत दर्ज करके राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली पंजाब की 28 वर्षीय मुक्केबाज सिमरनजीत ने सेमीफाइनल में हरियाणा की मनीषा को 4-3 से हराया।

फाइनल में उनका मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लाम्बोरिया से होगा। सेना की तरफ से खेल रही जैस्मीन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी को 5-0 से पराजित किया।

विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा (81 किग्रा) और दो बार की एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) ने अपनी शीर्ष रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज की।

असम की अकुंशिता बोरो और सेना की अरुंधति चौधरी 66 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में आमने-सामने होंगी। अंकुशिता ने हिमाचल प्रदेश की दीपिका को जबकि अरुंधति ने नागालैंड की संजू को समान 5-0 के अंतर से हराया।

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी 48 किग्रा के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से हार गई। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सोनिया लाठेर हालांकि 57 किग्रा के सेमीफाइनल में पंजाब की मनदीप कौर को हराने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\