देश की खबरें | सिक्किम: 40 वर्ष के हुए आध्यात्मिक गुरु करमापा, रुमटेक मठ में समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ग्यालवांग करमापा बृहस्पतिवार को 40 वर्ष के हो गए और उनका जन्मदिन रुमटेक मठ में मनाया गया। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
गंगटोक, 26 जून तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ग्यालवांग करमापा बृहस्पतिवार को 40 वर्ष के हो गए और उनका जन्मदिन रुमटेक मठ में मनाया गया। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के मुताबिक, 17वें करमापा ओग्येन त्रिनले दोरजे दुनिया भर के 68 देशों में लगभग 900 मठों, संस्थानों और केंद्रों के आध्यात्मिक गुरु हैं।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रुमटेक मठ के धर्म चक्र केंद्र में करमापा के 40वें जन्मदिन समारोह में भाग लिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सिक्किम के लोगों की ओर से तमांग ने करमापा के निरंतर अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और प्रबुद्ध गतिविधियों के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “करमापा आने वाले कई वर्षों तक धर्म के मार्ग को प्रकाशित और अपनी असीम करुणा व ज्ञान से संवेदनशील प्राणियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
इस अवसर पर कई भिक्षु, राज्य सरकार के मंत्री सोनम लामा और अन्य लोग मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)