देश की खबरें | सिक्किम हिंसा प्रभावित मणिपुर से अपने 128 छात्रों को वापस ला रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसा प्रभावित मणिपुर में रह रहे सिक्किम के 128 छात्रों को रविवार को वापस उनके गृह राज्य लाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, सात मई हिंसा प्रभावित मणिपुर में रह रहे सिक्किम के 128 छात्रों को रविवार को वापस उनके गृह राज्य लाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में फंसे छात्रों को राज्य सरकार पहले विमान से इंफाल से कोलकाता लेकर आई। इसके बाद, कोलकाता से ये लोग बसों से सिलिगुड़ी पहुंचे।

अधिकारियों के मुताबिक, सिलिगुड़ी से सभी छात्र एसएनटी बसों (सरकारी बसों) से प्रांतीय राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के सुदूर इलाके में तैनात सिक्किम के एक डॉक्टर को भी सुरक्षित वापस लाया गया है।

छात्रों को वापस लाने ले जुड़े ‘ऑपरेशन गुरान’ का नेतृत्व मुख्य सचिव वी बी पाठक ने किया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग लगातार हालात पर नजर रख रहे थे। वह छात्रों की सुरक्षा का लगातार जायजा ले रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\