एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कनाडा में घर में घुसकर सिख महिला की चाकू से कई बार वार करके हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा में 40 वर्षीय सिख महिला की उसके घर में घुसकर कई बार चाकू से वार करके हत्या कर दी गई और इस मामले में उसके पति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कनाडा की पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | कनाडा में घर में घुसकर सिख महिला की चाकू से कई बार वार करके हत्या
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 10 दिसंबर कनाडा में 40 वर्षीय सिख महिला की उसके घर में घुसकर कई बार चाकू से वार करके हत्या कर दी गई और इस मामले में उसके पति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कनाडा की पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीबीसी न्यूज से शुक्रवार को मिली खबर के मुताबिक हरप्रीत कौर की उनके ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित घर में कई बार चाकू मारकर बुधवार रात को हत्या कर दी गई।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि उसे बुधवार रात साढ़े नौ बजे से थोड़ा पहले न्यूटाउन के निवासी ने कॉल करके चाकू से हमले की जानकारी दी।

खबर के मुताबिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि महिला को गंभीर चोट लगी है और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोट के कारण महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

कौर के 40 वर्षीय पति को भी संदेह के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).