विदेश की खबरें | सिख व्यक्ति पर समुदाय के एक कार्यक्रम में दो लोगों को चाकू मारने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के वेस्ट लंदन में सिख समुदाय के एक कार्यक्रय में एक सिख व्यक्ति को दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में अभ्यारोपित किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन,18 अगस्त ब्रिटेन के वेस्ट लंदन में सिख समुदाय के एक कार्यक्रय में एक सिख व्यक्ति को दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में अभ्यारोपित किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह (25) को यहां के एक्सब्रिज मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और उस पर गंभीर आरोप लगाए गए।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिंह पर शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने (जीबीएच) के आरोप सहित कुल सात आरोप लगाए गए हैं।

आरोपी को हिरासत में भेजा गया है और उसे 14 सितंबर को यहां के इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

घटना भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समुदाय के एक कार्यक्रम में मंगलवार रात को साउथहॉल में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हुआ है जिसमें कुछ खालिस्तानी समर्थकों के साथ झगड़ा होते दिख रहा है और पुलिस अधिकारी संदिग्धों का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधीक्षक सीन लिंच ने कहा, ‘‘मैं इस घटना से साउथहॉल और लंदन में सिख समुदाय के बीच उपजी चिंताओं को भली भांति समझता हूं। इस घटना को छोड़ दें तो शेष कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी जांच जारी है। हम सोशल मीडिया में जारी हो रहे फुटेज से वाकिफ हैं। लोग उस पर अपने तरीके से टिप्पणियां कर रहे हैं। हम लोगों से कयास लगाने से बचने की अपील करते हैं। सौभाग्य से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।’’

घटनास्थल से एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे आगे की पूछताछ होने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला अधिकारी के हाथ में थोड़ी चोट आई है लेकिन उसे अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू