विदेश की खबरें | पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जानेमाने सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी।

पेशावर, 30 सितंबर पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जानेमाने सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) अपने क्लीनिक पर थे तभी हमलावर उनके केबिन में घुस गये और गोलियां चला दीं। पुलिस ने कहा कि सिंह को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गयी। हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पेशावर में सिख समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य सिंह चरसद्दा रोड पर क्लीनिक चलाते थे।

पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है।

पेशावर में करीब 15,000 सिख रहते हैं जिनमें अधिकतर कारोबार करते हैं और कुछ फार्मेसी चलाते हैं।

पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now