देश की खबरें | प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘अखंड पाठ’ का आयोजन करने वाला सिख प्रतिनिधिमंडल मोदी से मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में ‘‘अखंड पाठ’’ का आयोजन करने वाले सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें प्रसाद व अपना आशीर्वाद दिया।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में ‘‘अखंड पाठ’’ का आयोजन करने वाले सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें प्रसाद व अपना आशीर्वाद दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अपने आप में एक पहला मौका है जब किसी गुरुद्वारे ने प्रधानमंत्री के लिए ‘‘अखंड पाठ’’ का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 15 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित इस ‘‘अखंड पाठ’’ के दौरान गुरुद्वारे की ओर से लंगर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था।

इस ‘‘अखंड पाठ’’ में हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की, उन्हें प्रसाद सौंपा और साथ ही आशीर्वाद भी दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने प्रधानमंत्री को पगड़ी बांधी और उन्हें सिरोपा भेंट किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के लंबे जीवन के लिए अरदास का भी आयोजन किया गया।

पीएमओ के अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके कुशल-क्षेम की कामना के लिए आभार व्यक्त किया।

उनके अनुसार प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनके द्वारा मिले सम्मान से वह कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं और उन्हें ऐसी अनुभूति हो रही है कि वह सिख समुदाय का हिस्सा हैं।

उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार सिख समुदाय के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने, गुरुद्वारों द्वारा आयोजित लंगरों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से हटाना, 26 दिसंबर को ‘‘वीर बाल दिवस’’ मनाए जाने की घोषणा और अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां लाने जैसे कदमों के लिए प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Shakti Kapoor Death Hoax: शक्ति कपूर ने मौत की अफवाहों पर जताई नाराजगी, बोले- मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करूंगा शिकायत

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Satta Bazar Favorite Team: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट