Punjab: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल की बैरक संख्या 10 में रखा गया, पहली रात खाना नहीं खाया

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए 58 वर्षीय सिद्धू ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जहां से उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था. उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1988 के ‘रोड रेज’ के एक मामले में सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. सिद्धू को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, इसलिए उन्हें कारागार में काम भी करना होगा.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू Photo : ANI)

पटियाला (पंजाब): कांग्रेस (Congress) नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पटियाला केंद्रीय कारागार (Patiala Central Jail) की बैरक संख्या 10 में रखा गया है. सिद्धू को ‘रोड रेज’ मामले (Road Rage Cases) में एक साल की सजा सुनाई गई है. उन्होंने जेल में पहली रात खाना नहीं खाया. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को बैरक में चार अन्य कैदियों के साथ रखा गया है. उन्होंने बताया कि सिद्धू ने जेल में पहली रात खाना नहीं खाया क्योंकि वह पहले ही खाना खाकर आए थे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की पंजाब (Punjab) इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू कारागार में कैदी संख्या 1,37,683 हैं. Road Rage Case: रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे जाएंगे

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए 58 वर्षीय सिद्धू ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जहां से उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था. उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1988 के ‘रोड रेज’ के एक मामले में सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. सिद्धू को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, इसलिए उन्हें कारागार में काम भी करना होगा.

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी पटियाला जेल में बंद हैं जिन्हें मादक पदार्थ से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. मजीठिया ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में सिद्धू को अमृतसर पूर्वी सीट से चुनौती दी थी लेकिन दोनों आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी जीवन ज्योत कौर से हार गए थे. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 34 साल पुराने मामले में बृहस्पतिवार को सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vinod Mishra Viral Video Controversy: एमपी के रीवा में नेता विनोद मिश्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 'हनीट्रैप' की आशंका से गरमाई मध्य प्रदेश की राजनीति

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड