देश की खबरें | सिद्धू ने कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब से विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि ये विधेयक कृषक समुदाय को ‘‘बर्बाद’’ कर देंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमृतसर, 23 सितम्बर पंजाब से विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि ये विधेयक कृषक समुदाय को ‘‘बर्बाद’’ कर देंगे।

अपने समर्थकों के साथ सिद्धू यहां एक ट्रैक्टर पर बैठे थे और उन्होंने तख्तियां ली हुई थी जिनमें अंग्रेजी और पंजाबी में लिखा था कि ‘‘हम किसानों की लड़ाई में एकजुट हैं।’’

यह भी पढ़े | Jamiya Miliya University: न्यूक्लियर प्लांट, रनवे और ब्रिज के निर्माण में जामिया का नया आविष्कार.

पिछले साल राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आये है।

विधानसभा में अमृतसर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्धू ने पत्रकारों को बताया कि नये विधेयक न्यूनतम समर्थन मूल्य और विपणन प्रणाली को नष्ट कर देंगे।

यह भी पढ़े | Smriti Irani on Farm Bills: कृषि बिल को लेकर सियासत जारी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली- हम किसान को बिचौलियों से आजाद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ये नये विधेयक किसानों को बर्बाद कर देंगे।’’

विधेयक लाने के लिए केन्द्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि वह उन्हें लागू नहीं होने देंगे।

विरोध प्रदर्शन में जिला स्तर का कोई कांग्रेसी नेता मौजूद नहीं था और पार्टी का झंड़ा भी नहीं था।

उनकी पार्टी के सहयोगियों की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि वह यहां कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आये है और कृषि समुदाय को उनका पूरा समर्थन है।

गौरतलब है कि संसद ने कृषि से संबंधित तीनों विधेयक आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को रविवार को पारित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\