देश की खबरें | सिद्धार्थ पीठानी ने जमानत याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के समय उनके फ्लैट में रह रहे सिद्धार्थ पीठानी ने बृहस्पतिवार को जमानत के लिए विशेष अदालत के समक्ष अर्जी दी। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है।

मुंबई, 10 जून दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के समय उनके फ्लैट में रह रहे सिद्धार्थ पीठानी ने बृहस्पतिवार को जमानत के लिए विशेष अदालत के समक्ष अर्जी दी। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है।

पीठानी को 28 मई को हैदराबाद से पिछले साल राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पीठानी ने अदालत के समक्ष जमानत के लिए अन्य कारणों के साथ 26 जून को होने वाली अपनी शादी का हवाला दिया है।

अपने वकील तारक सय्यैद के जरिये दाखिल जमानत याचिका में पीठानी ने दावा किया है कि उसे गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। याचिका में कहा गया है कि पीठानी के पास से न तो मादक पदार्थ मिला है और न ही अपराध में शामिल होने का संकेत देने संबंधी सामग्री, यहां तक उसका दूर दूर तक मादक पदार्थों के लेनदेन से कोई संबंध नहीं है।

गौरतलब है कि पीठानी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27ए (गैरकानूनी लेन देने के लिए वित्त पोषण और अपराधी को आश्रय देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अदालत ने इस मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए टाल दी है।

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को राजपूत बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) व्हाट्सऐप चैट के आधार पर फिल्म उद्योग की नशे से कथित संबंध की जांच शुरू की और कई लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें अधिकतर अब जमानत पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू