देश की खबरें | सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी ने मनाया 'शेरशाह' के एक साल का जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शुक्रवार को अपनी फिल्म 'शेरशाह' की पहली वर्षगांठ पर दर्शकों को फिल्म को प्यार और सराहना देने के लिए धन्यवाद दिया।

मुंबई, 12 अगस्त अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शुक्रवार को अपनी फिल्म 'शेरशाह' की पहली वर्षगांठ पर दर्शकों को फिल्म को प्यार और सराहना देने के लिए धन्यवाद दिया।

कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म का शीर्षक शहीद अधिकारी के ‘कूट नाम’ (कोड नेम) पर रखा गया है।

विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी फिल्म 2021 में ओटीटी मंच प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (37) ने कहा कि वह फिल्म को मिली अपार सराहना से अभिभूत हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग रिलीज के एक साल बाद भी इसे प्यार देते रहेंगे।

अभिनेता ने बत्रा के विजय संकेत 'ये दिल मांगे मोर' का जिक्र करते हुए लिखा, ''एक फिल्म, एक साल, एक कहानी जिसने हम सभी को प्रेरित किया! इस फिल्म के लिए आपके प्यार, समर्थन और प्रशंसा ने काफी कुछ कहा है, मैं केवल इतना कहना चाहता हूं, शेरशाह का एक साल और 'ये दिल मांगे मोर'!''

फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभाने वाले आडवाणी ने 'शेरशाह' को इतना प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

अभिनेत्री का मानना ​​है कि फिल्म ने दुनिया भर में लोगों का प्रभावित किया।

उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा, ''एक फिल्म, एक साल, बहुत सारा प्यार! एक ऐसी कहानी के लिए जिसने दुनिया भर में लोगों की भावनाओं को प्रभावित किया, दिल और पुरस्कार जीते और जीवन भर के लिए अपनी छाप छोड़ दी। एक साल की शेरशाह, 'ये दिल मांगे मोर!''

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड