देश की खबरें | नंजांगुड मे प्राचीन हिंदू मंदिर गिराये जाने की सिद्धरमैया ने आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसूरु जिले के नंजांगुड में प्राचीन हिंदू मंदिर को गिराये जाने की घटना की निंदा करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि ऐसी कार्रवाई किये जाने से पहले भाजपा सरकार को स्थानीय लोगों को सलाह लेनी चाहिये थी ।

बेंगलुरु, 11 सितंबर कर्नाटक के मैसूरु जिले के नंजांगुड में प्राचीन हिंदू मंदिर को गिराये जाने की घटना की निंदा करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि ऐसी कार्रवाई किये जाने से पहले भाजपा सरकार को स्थानीय लोगों को सलाह लेनी चाहिये थी ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार के इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनायें आहत हुयी है ।

सिद्धरमैया ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, ‘‘नंजांगुड में एक प्राचीन मंदिर को गिराया जाना निंदनीय है । चूंकि, यह एक संवेदनशील मसला था, कर्नाटक भाजपा को स्थानीय लोगों से बातचीत करनी चाहिये थी । मंदिर को स्थानीय लोगों से संपर्क किये बगैर ढहाया गया है और इससे धार्मिक भावनायें आहत हुयी है ।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया है ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हालांकि, यह एक अदालती आदेश था लेकिन प्रशासन को इसे (आदेश को) लागू करने से पहले लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिये थी ।

कांग्रेस नेता ने मंदिर बनाने के लिये भूखंड दिये जाने की भी मांग की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\