जरुरी जानकारी | सिडबी ने पीएम-स्वनिधि के क्रियान्वयन के लिये शहरी मामलों के मंत्रालय से करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के कार्यान्वयन के लिये आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

मुंबई, 19 जून भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के कार्यान्वयन के लिये आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित एक केंद्रीय योजना है। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले महीने घोषित 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक राहत पैकेज का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिडबी योजना का कार्यान्वयन भागीदार होगा और एक परियोजना प्रबंधन इकाई का गठन करेगा। यह एक अनुकूलित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से जरूरतमंदों को योजना तक पहुंच देगा। इसके अलावा सिडबी संस्थागत पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत करेगा और क्षमता मूल्य श्रृंखला का निर्माण करेगा।

विकास वित्त संस्थान ऋणप्रदाता संस्थानों को एमएसएमई के लिये ऋण गारंटी निधि न्यास (सीजीटीएमएसई) के जरिये ऋण गारंटी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

सिडबी ने कहा कि पहली बार योजना के लिये सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) सीजीटीएमएसई प्लेटफॉर्म पर होंगे।

सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा, “हम देश भर के उन लाखों रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं की मदद के लिये इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयास में एक भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी आजीविका गतिविधियां कोरोना वायरस महामारी के कारण बाधित हो गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू