देश की खबरें | सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर श्रुति शर्मा ने माता-पिता व दोस्तों को दिया सफलता का श्रेय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा ने सोमवार को कहा कि ''अत्यंत सहायक'' माता-पिता और दोस्तों ने उनकी इस यात्रा में मदद की।

नयी दिल्ली, 30 मई यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा ने सोमवार को कहा कि ''अत्यंत सहायक'' माता-पिता और दोस्तों ने उनकी इस यात्रा में मदद की।

दिल्ली में रहने वाली सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी और यह एक सुखद आश्चर्य है।

उन्होंने कहा, ''इसका श्रेय उन सभी को जाता है जो मेरी यात्रा में शामिल थे, खासकर मेरे माता-पिता और वे दोस्त जिन्होंने मेरी सहायता की और मार्गदर्शन किया।

शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और पिछले चार वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) की छात्रा थीं।

आरसीए को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक जैसे वर्गों से संबंधित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

जामिया के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग अकादमी के 23 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

यूपीएससी द्वारा सोमवार को घोषित परिणाम के अनुसार कुल 685 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी