जरुरी जानकारी | श्रीराम प्रॉपर्टीज ने 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने 800 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं।
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल बेंगलुरु की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने 800 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार को नियामक के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया।
दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिये 800 करोड़ रुपये जुटाने का है।
इसमें 250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 550 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने चार मौजूदा निवेशकों..टीपीजी कैपिटल, टाटा कैपिटल, वाल्टन स्ट्रीट कैपिटल और स्टारवुड कैपिटल की हिस्सेदारी को आंशिक रूप से कम करने का प्रस्ताव किया है। इनके पास कंपनी की 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
बिक्री पेशकश के तहत अपना हिस्सा बेचने वाले शेयरधारकों को उनके शेयरों के अनुपात में राशि मिलेगी। बिक्री पेशकश में कंपनी को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)