खेल की खबरें | श्रियांका साडंगी महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस मे आठवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक खे चुकी श्रियांका साडंगी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के तीसरे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में आठवें स्थान पर रही ।

लीमा, 18 अप्रैल पेरिस ओलंपिक खे चुकी श्रियांका साडंगी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के तीसरे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में आठवें स्थान पर रही ।

वह विश्व कप व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही लेकिन 45 शॉट के फाइनल में स्टैंडिंग पोजिशन दौर के दस शॉट के बाद बाहर हो गई ।

पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता अमेरिका की सागेन मडालिना ने स्वर्ण पदक जीता ।

पुरूषों के थ्री पोजिशंस फाइनल में भारत का कोई भी निशानेबाज फाइनल में नहीं पहुंच सका । महिला वर्ग में नीलिंग और प्रोन पोजिशंस में भारतीय निशानेबाजों को दिक्कत हुई लेकिन स्टैंडिंग पोजिशन में श्रियांका, आशी चौकसी और सिफत कौर सामरा ने लय पकड़ी । श्रियांका सातवें, आशी नौवें और सिफत 11वें स्थान पर रही ।

फाइनल में अच्छी शुरूआत के बावजूद श्रियांका लय बरकरार रखने में नाकाम रही ।

पुरूष वर्ग में ऐश्वर्य तोमर, नीरज कुमार और चैन सिंह क्रमश: 17वें, 18वें और 19वें स्थान पर रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\