खेल की खबरें | श्रेयस अय्यर: भारतीय मध्यक्रम का शांतचित्त योद्धा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर भले ही स्टीव स्मिथ की तरह क्रीज पर अपनी सक्रियता के कारण कुछ अवसरों पर बेचैन नजर आते हों लेकिन परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने के कारण वह भारतीय मध्यक्रम के एक ऐसे शांतचित्त योद्धा हैं जो धैर्य और आक्रमण की सुंदर मिसाल पेश करते हैं।

बेंगलुरु, 15 फरवरी श्रेयस अय्यर भले ही स्टीव स्मिथ की तरह क्रीज पर अपनी सक्रियता के कारण कुछ अवसरों पर बेचैन नजर आते हों लेकिन परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने के कारण वह भारतीय मध्यक्रम के एक ऐसे शांतचित्त योद्धा हैं जो धैर्य और आक्रमण की सुंदर मिसाल पेश करते हैं।

अय्यर जरूरत पड़ने पर गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने में सक्षम हैं तो वह परिस्थितियों के अनुसार पारी संवारना भी जानते हैं जिससे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण वह शीर्ष क्रम और निचले मध्यक्रम के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी भूमिका बहुत अहम होगी।

भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अलग-अलग तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। जैसे कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाजी की तथा पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी। इनसे निपटने के लिए भारत के पास चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर के रूप में एक अदद बल्लेबाज है।

अय्यर को बीच के ओवरों में स्पिनरों का सामना करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते समय उनका सामना बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर और ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ उनके सामने बाएं हाथ के स्पिनर महमूदुल्लाह की चुनौती होगी।

श्रेयस का बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ 29 पारियों में 144 के शानदार औसत से 432 रन बनाए हैं और उनका नियंत्रण प्रतिशत 88.4 है। बाएं हाथ के स्पिनर उन्हें केवल तीन बार ही आउट कर पाए हैं।

जहां तक ऑफ स्पिनर का सवाल है तो श्रेयस ने 25 पारियों में 290 रन बनाए हैं तथा उनका औसत 72.5 है। ऑफ स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 118 जबकि बाएं हाथ के स्पिनर के सामने 97 है।

उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ सर्वाधिक रन 21 से 30 ओवर के बीच बनाए हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने इन ओवर में 90.8 की औसत से 363 रन बनाए हैं।

श्रेयस पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं। भारत के इस बल्लेबाज ने कुल मिलाकर वनडे में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 40 के औसत और 101.7 के स्ट्राइक-रेट से 1531 रन बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\